सूर्यगढ़ा. प्रखंड मानिकपुर थाना की पुलिस ने सोमवार की देर शाम स्थानीय थाना परिसर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक अभियुक्त शादीशुदा महिला तथा एक बच्चे की मां को बहला फुसलाकर भाग ले गया. मामले में पुलिस ने मानिकपुर निवासी कृष्णा महतो के पुत्र सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व ही सोमवार 23 फरवरी 2026 को मानिकपुर थाना में कांड संख्या 24/26 के तहत मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला शादीशुदा है. अब उसका पति उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है. सोमवार को मानिकपुर थाना में मामले की सुलह का प्रयास भी किया गया.
शादीशुदा महिला को भगा ले जाने के मामले का आरोपी गिरफ्तार
पति उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है. सोमवार को मानिकपुर थाना में मामले की सुलह का प्रयास भी किया गया.
