अखंड भारत के निर्माता प्रथम सम्राट महापद्मनंद की जयंती बड़हिया नगर में मनायी गयी

नगर में नंदवंशी चेतना मंच के तत्वावधान में अखंड भारत के निर्माता व नंद वंश के संस्थापक प्रथम सम्राट महापद्मनंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी.

बड़हिया. नगर में नंदवंशी चेतना मंच के तत्वावधान में अखंड भारत के निर्माता व नंद वंश के संस्थापक प्रथम सम्राट महापद्मनंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, सम्राट महापद्मनंद नाई जाति से थे और उन्होंने नंद वंश की स्थापना कर मगध साम्राज्य को सुदृढ़ व संगठित किया. मौके पर सभी वक्ताओं ने सम्राट महापद्मनंद के योगदान और उनके सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर नंदवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय प्रभारी राजू कुमार ठाकुर, जिलाध्यक्ष वाल्मीकि ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा, राजीव कुमार ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, राजाराम ठाकुर, मकेश्वर ठाकुर, रामशंकर शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे. ——————– जनता दरबार में 10 में से आठ मामले निष्पादित बड़हिया. आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु बड़हिया थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में कुल 10 मामलों में से आठ मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. जनता दरबार का नेतृत्व आरओ जय कुमार और एएसआइ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया. अधिकारियों ने गंभीरता से प्रत्येक शिकायत को सुना और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कई मामलों का निबटारा वहीं कर दिया. जनता दरबार में खुटहा बड़हिया से संबंधित तीन मामलों, जबकि जैतपुर डुमरी से आये दो मामलों का समाधान किया गया. शेष मामलों को जांचोपरांत शीघ्र निष्पादन की प्रक्रिया में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >