राजनीतिक दलों को प्रशासन ने निर्वाचन संबंधी कार्यों से कराया अवगत

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी

लखीसराय.

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 12 सौ से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के क्रम में नये बनाये गये मतदान केंद्रों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित दावा-आपत्ति की 30 जून से छह जुलाई 2025 तक में प्राप्त आवेदन व जांचोपरांत की गयी कार्रवाई से अवगत कराया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. प्रत्येक घर तक सभी बीएलओ को जाना है. इसके तहत किसी भी मतदाता का नाम छूटना नहीं है. बैठक में डीडीसी सुमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतू शर्मा, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, सभी बीडीओ, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश, रालोमो के जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा व सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >