जमीन के पुराने विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में पिता-पुत्र घायल

लखीसराय के रामगढ़ चौक में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है।

लखीसराय : रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए. दोनों का इलाज सदर अस्पताल लखीसराय में चल रहा है.

लंबे समय से चल रहा था जमीन का विवाद

जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी स्व. धनिक यादव के पुत्र निर्मल यादव का अपने गोतिया के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया.

पिता-पुत्र को आई चोट

मारपीट में निर्मल यादव और उनके पुत्र गुंजन कुमार घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद एक पक्ष के लोग थाना पहुंचे थे. घायलों को पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस को आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >