लखीसराय में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, रात में बूंदाबांदी के आसार

Lakhisarai Weather Update: पूर्वी बिहार में मानसून के अगले दो से तीन दिनों के भीतर पहुंचने की संभावना जताई गई है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून अररिया और कटिहार के रास्ते पूर्वी बिहार में प्रवेश कर सकता है. इसके प्रभाव से जिले में 16 जून के आसपास बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट:

Lakhisarai Weather Update: जिले में सोमवार को उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच आसमान में धुंधले बादल भी छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार दिन में बारिश की संभावना कम है, लेकिन रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

दिनभर गर्मी और उमस का रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकांश समय धूप रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. बढ़ी हुई नमी के कारण उमस का असर भी महसूस किया जाएगा. ऐसे में बाहर निकलने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दो से तीन दिन में मानसून की दस्तक की उम्मीद

पूर्वी बिहार में मानसून के अगले दो से तीन दिनों के भीतर पहुंचने की संभावना जताई गई है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून अररिया और कटिहार के रास्ते पूर्वी बिहार में प्रवेश कर सकता है. इसके प्रभाव से जिले में 16 जून के आसपास बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. धूप से बचाव के लिए छाता, टोपी और सनस्क्रीन का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने पर जोर दिया गया है.

36 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. रात में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >