लखीसराय में उमस भरी गर्मी से आज भी नहीं मिलेगी राहत, धुंधले बादलों के बीच बढ़ेगी बेचैनी

Lakhisarai Weather Update: सुबह कड़ी धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई. दोपहर बाद आसमान में हल्के और धुंधले बादलों का प्रभाव देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मंगलवार देर शाम या रात में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश अथवा बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि इससे तापमान में बहुत अधिक गिरावट की संभावना नहीं है.

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट:

Lakhisarai Weather Update: लखीसराय जिले में लोगों को फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मंगलवार को भी मौसम का मिजाज गर्म और चिपचिपा बना रहेगा. आसमान में दिनभर धुंधले बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी का असर कम नहीं होगा.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होने के बावजूद लोगों को 44 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का अहसास हो सकता है. अधिक नमी के कारण उमस का स्तर बढ़ा रहेगा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

सुबह कड़ी धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई. दोपहर बाद आसमान में हल्के और धुंधले बादलों का प्रभाव देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मंगलवार देर शाम या रात में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश अथवा बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि इससे तापमान में बहुत अधिक गिरावट की संभावना नहीं है.

मानसून के आगमन को लेकर भी लोगों को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है. मौसम के वर्तमान रुख को देखते हुए बिहार में मानसून के प्रवेश में एक-दो दिन और लगने की संभावना जताई जा रही है. मानसून के सक्रिय होने के बाद ही गर्मी और उमस से व्यापक राहत मिलने की उम्मीद है.

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >