लखीसराय के सदर अस्पताल में आज जानिये कौन-कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद
Lakhisari Health Update : लखीसराय सदर अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार का ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर जारी कर दिया है. अब मरीज पहले से जान सकेंगे कि किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.
लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट
Lakhisari News : सदर अस्पताल लखीसराय ने गुरुवार के लिए ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी और एसएनसीयू सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है ताकि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि ओपीडी सुबह से दोपहर तक संचालित होगी, जबकि इवनिंग ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी.
दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा
गुरुवार को जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगी. इस दौरान डॉ संगीता राय और डॉ सुधांशु कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार अपनी सेवाएं देंगे.इवनिंग जनरल ओपीडी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. इस पाली में डॉ संजय कुमार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे, जबकि आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.
महिला मरीजों के लिए गायनी विशेषज्ञ उपलब्ध
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग यानी गायनी ओपीडी में गुरुवार को डॉ हरिप्रिया की तैनाती की गई है. महिला मरीज निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकती हैं.
आईपीडी में तीन पालियों में डॉक्टर रहेंगे तैनात
सदर अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ पंकज कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. इसके बाद दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ अवधेश कुमार मरीजों की देखभाल करेंगे. वहीं रात्रि आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ राज अभय की ड्यूटी निर्धारित की गई है.
24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा
अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की है. सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ विकास कुमार झा, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ हिमांशु राज और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ सत्यम कुमार इमरजेंसी मरीजों का उपचार करेंगे.
बच्चों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था
पीडियाट्रिक ओपीडी में गुरुवार को डॉ हिमांशु राज उपलब्ध रहेंगे. बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए अभिभावक निर्धारित समय पर उनसे परामर्श ले सकते हैं.
एसएनसीयू में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए चिकित्सक तैनात
स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भी तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ पवन कुमार और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ सत्यम कुमार नवजात शिशुओं की चिकित्सा सेवाएं संभालेंगे.
मरीजों की सुविधा के लिए जारी किया गया रोस्टर
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि रोस्टर जारी करने का उद्देश्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और अनावश्यक परेशानियों से बचाना है. इससे मरीजों को यह जानकारी पहले से मिल सकेगी कि किस विभाग में किस चिकित्सक की ड्यूटी है और उन्हें किस समय अस्पताल पहुंचना चाहिए.