लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय ने रविवार के लिए ओपीडी, इमरजेंसी और एसएनसीयू सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार रविवार को सामान्य ओपीडी सेवा बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित होगी.
इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी
रविवार को इमरजेंसी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है.
- सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे : डॉ. निशांत निराला
- दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे : डॉ. सुधांशु कुमार
- रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे : डॉ. मृत्युंजय कुमार
इस दौरान इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को निर्धारित चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी.
SNCU में भी तीन पालियों में डॉक्टर रहेंगे तैनात
नवजात शिशुओं के इलाज के लिए एसएनसीयू सेवा भी रविवार को जारी रहेगी. यहां भी तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है.
- सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे: डॉ. पवन कुमार
- दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे: डॉ. हरदीप बागेड़िया
- रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे: डॉ. मणि भूषण कुमार
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, रविवार को सामान्य ओपीडी बंद रहने के बावजूद आपात स्थिति में मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी.
