लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में शुक्रवार के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया गया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी.
सुबह और शाम की ओपीडी में रहेंगे डॉक्टर
शुक्रवार को जनरल ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इस दौरान डॉ. संगीता राय और डॉ. अवधेश कुमार मरीजों को चिकित्सकीय सेवा देंगे. आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार की ड्यूटी रहेगी.
इवनिंग जनरल ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी, जिसमें डॉ. संजय कुमार मौजूद रहेंगे. वहीं इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ. ब्रजेंद्र कुमार मरीजों को देखेंगे. गायनी ओपीडी में शुक्रवार को डॉ. रूपा की ड्यूटी रहेगी.
आईपीडी में तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की ड्यूटी
आईपीडी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. मो. शाहिद वासिम, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. विकास कुमार झा और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. अवधेश कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.
इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू
इमरजेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. तीर्था मांझी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. मणि भूषण कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. निशांत निराला की ड्यूटी रहेगी.
पीडियेट्रिक ओपीडी और एसएनसीयू में भी तैनाती
पीडिया ओपीडी में शुक्रवार को डॉ. पवन कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. हिमांशु कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. हरदीप बागेड़िया ड्यूटी पर रहेंगे.
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से ओपीडी के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सेवा लेने की अपील की है.
