लखीसराय. सदर अस्पताल लखीसराय ने शनिवार के लिए ओपीडी व इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर इलाज एवं असुविधाओं से बचाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित के अनुसार ओपीडी सुबह तीन बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगी. वहीं दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक इवनिंग ओपीडी के लिए भी चिकित्सक तैनात रहेंगे. जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.
सदर अस्पताल में दो पालियों में ओपीडी शनिवार को जनरल ओपीडी में मॉर्निंग शिफ्ट सुबह नौ बजे से दो बजे तक डॉ संगीता राय व डॉ मणिभूषण कुमार के साथ साथ आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायेंगे. वहीं इवनिंग जेनरल ओपीडी दोपहर तीन बजे से संध्या पांच बजे तक में डॉ संजय कुमार व इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगी हुई है. वहीं गायनी ओपीडी में में शनिवार को डॉ संगीता राय एवं डॉ कुमार अमित की ड्यूटी लगायी गयी है.
आईपीडी रोस्टर के अनुसार चिकित्सक की ड्यूटी सदर अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दो बजे तक डॉ तीरथा मांझी, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ विकास कुमार झा एवं रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ पंकज कुमार मरीजों के लिए सदर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान उपस्थित रहेंगे.
इमरजेंसी रोस्टर ड्यूटी सदर अस्पताल में इमरजेंसी रोस्टर ड्यूटी के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर दो बजे से रात्रि आठ बजे तक डॉ सुधांशु कुमार एवं रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ मृत्युंजय मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायेंगे.
एसएनसीयू शनिवार को एसएनसीयू में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ पवन कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया एवं रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ मणिभूषण कुमार ड्यूटी में उपस्थित रहेंगे
