लखीसराय में शुक्रवार को किस डॉक्टर की है ड्यूटी? सदर अस्पताल ने जारी किया ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर

Lakhisarai Sadar Hospital OPD: लखीसराय में अस्पताल जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर. लखीसराय सदर अस्पताल में शुक्रवार को कौन-सा डॉक्टर किस विभाग में रहेगा उपलब्ध, जानिए पूरा शेड्यूल.

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट.

Lakhisarai Sadar Hospital OPD: लखीसराय सदर अस्पताल ने शुक्रवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि ओपीडी सेवा सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगी, जबकि इवनिंग ओपीडी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेगी.

सुबह से शाम तक दो पालियों में चलेगी OPD सेवा

सदर अस्पताल में शुक्रवार को जनरल ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगी. इस दौरान डॉ संगीता राय और डॉ अवधेश कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

इवनिंग जनरल ओपीडी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. इस पाली में डॉ संजय कुमार मरीजों को देखेंगे. वहीं इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ ब्रजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है.

महिला मरीजों के लिए गायनी OPD में रहेंगी डॉ रूपा

महिला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को गायनी ओपीडी में डॉ रूपा की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. अस्पताल प्रशासन ने महिला मरीजों से निर्धारित समय के भीतर अस्पताल पहुंचने की अपील की है.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

IPD और इमरजेंसी में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे चिकित्सक

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ मो. शाहिद वासिम, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ विकास कुमार झा तथा रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ अवधेश कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.

इमरजेंसी सेवा में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ तीर्था मांझी, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ निशांत निराला मरीजों का इलाज करेंगे.

Lakhisarai Sadar Hospital OPD: बच्चों के इलाज के लिए भी विशेष व्यवस्था

बाल रोग ओपीडी में शुक्रवार को डॉ पवन कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ हिमांशु कुमार तथा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया तैनात रहेंगे.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >