जिला निबंधन कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अवर निबंधन पदाधिकारी का कक्ष क्षतिग्रस्त

जिला निबंधन कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग अवर निबंधन पदाधिकारी के कक्ष में लगी, जिससे फर्नीचर और कुछ कागजात जल गए. घटना के बाद जमीन निबंधन कार्य रोक दिया गया.

Registry Office Fire: लखीसराय टाउन थाना से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित जिला निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. आग अवर निबंधन पदाधिकारी के कक्ष में लगी, जिससे कार्यालय में रखे फर्नीचर और कुछ कागजात क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद एहतियात के तौर पर दोपहर दो बजे से जमीन निबंधन का कार्य बंद कर दिया गया.

एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग


आग लगने से कक्ष में रखे अलमीरा, सोफा, कुर्सी और अन्य फर्नीचर जली

अवर निबंधन पदाधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि लंच टाइम होने के कारण वे भोजन के लिए अपने आवास गए हुए थे. इसी दौरान उनके कक्ष में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई. कार्यालय कर्मियों ने धुआं और आग की लपटें देख तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

फर्नीचर जलकर राख, दस्तावेज सुरक्षित

आग लगने से कक्ष में रखा अलमारी, सोफा, कुर्सी और अन्य फर्नीचर जलकर राख हो गया. कुछ कागजातों को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे कार्यालय के रिकॉर्ड को बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.

अग्निशमन टीम ने पाया आग पर पूरी तरह काबू

घटना की सूचना मिलने पर बिहार अग्निशमन सेवा की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर आग को पूरी तरह बुझाया और स्थिति को नियंत्रित किया. घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दोपहर से बंद रहा निबंधन कार्य

Registry Office Fire: घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर दो बजे से जमीन निबंधन का कार्य बंद कर दिया गया. जिला अवर निबंधन पदाधिकारी विशाल कुमार स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं और क्षति का आकलन कराया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >