लखीसराय में धूमधाम से मना पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन, तिरंगे के साथ निकला जुलूस

लखीसराय में पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन अकीदत के साथ मनाया गया। शहर और ग्रामीण इलाकों में तिरंगे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया, देखें पूरी खबर।

लखीसराय : जिले में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन बुधवार को अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस में लोगों ने हरे इस्लामिक झंडों के साथ तिरंगा भी हाथों में थाम रखा था.

इंग्लिश मोहल्ला से निकला मुख्य जुलूस

शहर के वार्ड नंबर-4 स्थित इंग्लिश मोहल्ला से मुख्य जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. एक चार पहिया वाहन पर मस्जिद के गुंबद की आकर्षक झांकी सजायी गयी थी, जिस पर तिरंगा लगाया गया था. जुलूस इंग्लिश मोहल्ला से मुख्य सड़क होते हुए बड़ी दरगाह पहुंचा.

अमन-चैन की मांगी गयी दुआ

जुलूस के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र से देशहित और भाईचारे से जुड़े नारे लगाए गए. लोगों ने देश में अमन-चैन और आपसी सौहार्द के लिए दुआ मांगी. बड़ी दरगाह से जुलूस थाना चौक पहुंचा और फिर इंग्लिश मोहल्ला की ओर लौटकर वार्ड नंबर-4 में समाप्त हुआ.

जुलूस में वार्ड नंबर-4 के वार्ड कमिश्नर मोहम्मद हीरा, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद इम्तियाज समेत इंग्लिश मोहल्ले के सैकड़ों लोग शामिल हुए.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा उत्साह

ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्सवी माहौल रहा. वृंदावन से निकला जुलूस खगौर पहुंचा, जबकि हकीमगंज से भी जुलूस निकाला गया. खगौर में तीन गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोग एक जगह जुटे और एक-दूसरे को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की मुबारकबाद दी.

लखीसराय की खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >