पीरीबाजार में तेंदुए के हमले में बैल की मौत, पीड़ित किसान को मिलेगा 24 हजार रुपये मुआवजा

लखीसराय के दुग्धम गांव में तेंदुए ने एक किसान के बैल को मार डाला. इस घटना से किसान परिवार आजीविका के संकट में आ गया था. अब जिला प्रशासन ने मुआवजे की पहल की है.

Leopard Attack Lakhisarai: पीरीबाजार थाना क्षेत्र के दुग्धम गांव में तेंदुए के हमले में बैल की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने पीड़ित किसान को राहत दिलाने की पहल की है. जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर 24 हजार रुपये मुआवजा जल्द स्वीकृत करने का अनुरोध किया है.

30 मई की रात तेंदुए ने किया था हमला

घटना 30 मई 2026 की रात की है. दुग्धम गांव निवासी रातु कोड़ा के पुत्र बोडन कोड़ा के घर में घुसे तेंदुए ने उनके बैल को मार डाला. बैल किसान परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन था. घटना के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया.

वन विभाग ने की जांच

मामले की जांच के बाद मुंगेर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने 15 जून को जिला प्रशासन को पत्र भेजकर पीड़ित किसान को 24 हजार रुपये मुआवजा देने की अनुशंसा की थी. वन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू की.

डीएम ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Leopard Attack Lakhisarai: जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने पत्रांक 2432/गो० के माध्यम से राज्य सरकार को मुआवजा स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा है. उन्होंने पत्र में कहा है कि वन्यजीव के हमले से किसान को गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ है, इसलिए जनहित में जल्द राहत राशि उपलब्ध कराई जाए.

ग्रामीणों ने जताई खुशी

प्रशासन की पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया है. उनका कहना है कि समय पर मुआवजा मिलने से पीड़ित किसान परिवार को आर्थिक सहारा मिलेगा और वह दोबारा अपनी आजीविका को संभाल सकेगा.

ALSO READ: बदलाव की बयार: लखीसराय के 5 गांवों ने लिया मृत्युभोज के बहिष्कार का संकल्प, सामाजिक कुरीति पर प्रहार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >