लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट:
Lakhisarai OPD Update: सदर अस्पताल लखीसराय ने गुरुवार के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है.
सदर अस्पताल लखीसराय में गुरुवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने बताया कि ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी, जबकि इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.
दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा
जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. संगीता राय और डॉ. सुधांशु कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार सेवाएं देंगे.
इवनिंग जनरल ओपीडी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ. संजय कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ. बृजेंद्र कुमार मरीजों को परामर्श देंगे.
गायनी ओपीडी में डॉ. हरिप्रिया रहेंगी उपलब्ध
महिला रोग संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए गायनी ओपीडी में गुरुवार को डॉ. हरिप्रिया की ड्यूटी निर्धारित की गई है.
आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती
आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. पंकज कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. अवधेश कुमार तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. राज अभय मरीजों की देखभाल करेंगे.
24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा
इमरजेंसी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विकास कुमार झा, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. हिमांशु राज तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. सत्यम कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.
पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू की व्यवस्था
पीडिया ओपीडी में गुरुवार को डॉ. हिमांशु राज उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. पवन कुमार तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. सत्यम कुमार अपनी सेवाएं देंगे.
