लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट:
Lakhisarai OPD update: सदर अस्पताल लखीसराय प्रशासन ने बुधवार के लिए ओपीडी, आईपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और अनावश्यक परेशानी से बचाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि नियमित ओपीडी सेवा सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगी. वहीं इवनिंग ओपीडी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. इसके अलावा इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.
दो पालियों में संचालित होगी ओपीडी सेवा
जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट में डॉ सुधांशु कुमार एवं डॉ विकास कुमार झा मरीजों का उपचार करेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार अपनी सेवाएं देंगे.
इवनिंग जनरल ओपीडी में डॉ संगीता राय की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.
महिला रोग विभाग (गायनी ओपीडी) में बुधवार को डॉ रूपा मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगी.
आईपीडी में तीन शिफ्ट में चिकित्सक रहेंगे तैनात
अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ मृत्युंजय कुमार तथा रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ शाहिद वाशिम ड्यूटी पर रहेंगे.
इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे सक्रिय
इमरजेंसी रोस्टर के तहत सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ संजय कुमार तथा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ तीरथा मांझी मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.
पीडियाट्रिक ओपीडी एवं एसएनसीयू की भी व्यवस्था
पीडियाट्रिक ओपीडी में बुधवार को डॉ विभूषण कुमार बच्चों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे.
विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ सत्यम कुमार तथा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.
