फोटो -घटनास्थल पर मौजूद भीड़ फोटो -घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन फोटो -मृतक के रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

एनएच-80 पर हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी और बुलेट में टक्कर, युवक की मौत

लखीसराय के NH-80 पर हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी और बुलेट बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 24 वर्षीय रवि कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने घटना के बाद घायल को अस्पताल न ले जाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया.

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक से बड़हिया की ओर जाने वाली एनएच-80 सड़क पर डीएवी स्कूल के समीप रविवार को हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी और बुलेट बाइक के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान पिपरिया प्रखंड के वलीपुर गांव वार्ड संख्या-4 निवासी आमोद साव उर्फ आमोद मोदी के 24 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की है. घटना रविवार अपराह्न करीब 5:15 बजे की बतायी गयी है.

फोटो- घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन

टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही युवक की मौत

बताया गया कि रवि कुमार किसी काम से लखीसराय आया था. इसी दौरान डीएवी स्कूल के समीप एनएच-80 पर उसकी बुलेट बाइक की हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी से टक्कर हो गयी. दुर्घटना में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाने का लगाया आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया. लोगों का आरोप है कि टक्कर के बाद घायल रवि को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाना चाहिए था, लेकिन उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल पर ही घायल ने दम तोड़ दिया. इसको लेकर मौके पर लोगों में आक्रोश देखा गया.

अधिवक्ता ने बताया, काम के सिलसिले में आया था लखीसराय

वलीपुर गांव निवासी अधिवक्ता रामविलास शर्मा ने बताया कि रवि कुमार मिल चलाने का काम करता था. किसी काम के सिलसिले में वह लखीसराय आया हुआ था. हादसे की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी शोक का माहौल है.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की प्रक्रिया

लखीसराय थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है. थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हुई है. पुलिस हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

हादसे के बाद उठे कई सवाल

एनएच-80 पर हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद घायल को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सवाल उठाया है. वहीं पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. घटना के बाद दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : बिहार बाढ़ अलर्ट: खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा, 11 जिलों में 19.57 लाख लोग प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >