लखीसराय बाजार में गेहूं, चावल और दाल के दाम स्थिर, सब्जियों में उतार-चढ़ाव

Lakhisarai Mandi Bhav: व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बना हुआ है. इसी वजह से गेहूं, चावल, दाल और सरसों जैसी प्रमुख फसलों के भाव स्थिर बने हुए हैं. किसानों और व्यापारियों की नजर आने वाले दिनों में बाजार की गतिविधियों पर बनी हुई है.

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट:

Lakhisarai Mandi Bhav: जिले की प्रमुख कृषि मंडी में सोमवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के दाम स्थिर बने रहे. मंडी के व्यापारियों के अनुसार बाजार में अनाज की आवक सामान्य है, जिसके कारण अधिकांश कृषि उत्पादों की कीमतों में किसी बड़े बदलाव की स्थिति नहीं है. हालांकि आलू और प्याज के दाम में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है.

व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बना हुआ है. इसी वजह से गेहूं, चावल, दाल और सरसों जैसी प्रमुख फसलों के भाव स्थिर बने हुए हैं. किसानों और व्यापारियों की नजर आने वाले दिनों में बाजार की गतिविधियों पर बनी हुई है.

मक्का और गेहूं के भाव स्थिर

मंडी में मक्का 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल तथा गेहूं 2700 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. वहीं मंसूरी चावल का भाव 3200 से 3300 रुपये तथा अरवा मोटा चावल 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

बासमती चावल और दालों के दाम

बासमती चावल का अधिकतम भाव 13 हजार रुपये और न्यूनतम 12,500 रुपये प्रति क्विंटल रहा. मसूर दाल 7500 से 8000 रुपये, मूंग दाल 10,500 से 11,000 रुपये तथा अरहर दाल 9000 से 12,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकती रही. चना दाल का भाव 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

सरसों और तेल के दाम

काली सरसों 6800 से 7100 रुपये तथा पीली सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार करती रही. वहीं 15 लीटर सरसों तेल का भाव 2070 से 2470 रुपये के बीच दर्ज किया गया.

आलू और प्याज में बनी हुई है हलचल

मंडी में आलू का भाव 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. वहीं प्याज 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. व्यापारियों के अनुसार इन दोनों सब्जियों के दाम में रोजाना हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

लखीसराय मंडी भाव : 15 जून 2026

कृषि उत्पादअधिकतम भाव (रु./क्विंटल)न्यूनतम भाव (रु./क्विंटल)
मक्का22002100
गेहूं28002700
चावल मंसूरी33003200
चावल अरवा मोटा32003050
चावल बासमती1300012500
मसूर दाल80007500
मूंग दाल1100010500
अरहर दाल120009000
चना दाल80007500
गोटा चना64006200
गोटा मूंग90008500
काली सरसों71006800
पीली सरसों75007300
सरसों तेल (15 लीटर)24702070
आलू90007000
प्याज13001200

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >