लखीसराय मंडी में आज क्या है अनाज का भाव, जानिए गेहूं, चावल, दाल और सरसों के ताजा रेट

Lakhisarai Mandi Bhav: लखीसराय की दालपट्टी गल्ला मंडी से आए ताजा भाव किसानों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के लिए अहम संकेत दे रहे हैं. लखीसराय नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में आज गेहूं, चावल, दाल, सरसों, आलू और प्याज का ताजा भाव जानिए.

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Lakhisarai Mandi Bhav: लखीसराय के नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में रविवार को कारोबार सामान्य रहा. मंडी में अनाज की आवक अन्य दिनों की तुलना में मिला-जुला रही, जिसके कारण ज्यादातर जिंसों के दाम स्थिर बने रहे. हालांकि कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. ऐसे में किसान, व्यापारी और आम उपभोक्ता सभी की नजर मंडी के ताजा भाव पर टिकी हुई है.

मंडी में स्थिर रहा कारोबार, लेकिन आगे बदल सकते हैं भाव

रविवार 28 जून 2026 को नया बाजार दालपट्टी मंडी में अधिकांश खाद्यान्न के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. व्यापारियों के अनुसार मंडी में अनाज की आवक सामान्य रही, जिससे बाजार में संतुलन बना रहा.

हालांकि, कारोबारियों का कहना है कि मौसम, आवक और बाहरी बाजारों की स्थिति के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

जानिए किस जिंस का क्या रहा भाव

मंडी में मक्का का भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल रहा. गेहूं 2450 रुपये से 2800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका.

चावल मंसूरी 2200 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल और अरवा मोटा चावल 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा.

दालों में मसूर दाल 5550 से 6750 रुपये, मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये और अरहर दाल 10600 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी. चना दाल का भाव 5550 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी के दौरान युवक के सिर में घुसी तलवार, घंटों चला ऑपरेशन

Lakhisarai Mandi Bhav: सरसों और सब्जियों के भाव पर भी नजर

गोटा चना 6200 से 6400 रुपये तथा गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल रहा. काला सरसों 6800 से 7100 रुपये और पीला सरसों 8000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका.

15 लीटर सरसों तेल का भाव 2250 से 2550 रुपये के बीच रहा. वहीं आलू 1040 से 1200 रुपये और प्याज 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिके.

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >