लखीसराय में नया बाजार दालपट्टी मंडी में गेहूं से लेकर मसूर तक के भाव स्थिर, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

Jamui Health Alert: भीषण गर्मी और उमस अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है. जमुई सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इमरजेंसी वार्ड में रातभर मरीजों की भीड़ लगी रही, जहां दस्त, उल्टी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ से परेशान लोग इलाज के लिए पहुंचे.

Lakhisarai Mandi Bhav: लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट. लखीसराय के नया बाजार दालपट्टी गल्ला मंडी में गुरुवार को कारोबार सामान्य रहा. मंडी में अनाज और दलहन की आवक अन्य दिनों की तुलना में मिली-जुली रही, जिसके कारण अधिकांश जिंसों के दाम स्थिर बने रहे. व्यापारियों के अनुसार फिलहाल बाजार शांत दिख रहा है, लेकिन मांग और आवक के आधार पर आने वाले दिनों में भाव में बदलाव देखने को मिल सकता है. गेहूं, चावल, दाल, सरसों और सब्जियों के भाव में हल्की नरमी और स्थिरता दोनों का असर देखने को मिला.

गेहूं और चावल के बाजार में बनी रही स्थिरता

मंडी में गेहूं का भाव 2450 रुपये से 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. वहीं मक्का का भाव करीब 2100 रुपये प्रति क्विंटल रहा. चावल मंसूरी 2200 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका, जबकि अरवा मोटा चावल का रेट 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा. कारोबारियों का कहना है कि चावल की मांग फिलहाल सामान्य बनी हुई है.

दालों के बाजार में ऊंचे बने हुए हैं भाव

दाल बाजार में अरहर दाल सबसे महंगी जिंसों में शामिल रही. इसका भाव 10600 रुपये से 14500 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. मसूर दाल 5550 से 6750 रुपये और चना दाल 5550 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी. वहीं मूंग दाल का बाजार 9540 से 9600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच स्थिर बना रहा. गोटा मूंग और गोटा चना के भाव में भी ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया.

सरसों और तेल के दाम पर कारोबारियों की नजर

काला सरसों 6800 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल और पीला सरसों 8000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. वहीं 15 लीटर सरसों तेल का भाव 2250 से 2550 रुपये के बीच रहा. व्यापारियों का कहना है कि तेलहन बाजार में अगले सप्ताह हलचल बढ़ सकती है.

आलू-प्याज के दाम में राहत

रसोई से जुड़ी जरूरी सब्जियों में आलू 1200 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार फिलहाल सब्जियों की आवक संतुलित रहने से दाम नियंत्रित बने हुए हैं.

Also Read: ‘मार देहब गोली’…आंगनबाड़ी केंद्र बना डांस बार, बच्चों की क्लास में रातभर भोजपुरी गानों पर लगे ठुमके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >