लखीसराय सदर अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में महिला सफाईकर्मी ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

लखीसराय सदर अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में एक महिला सफाईकर्मी की आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने अस्पताल के ही एक कर्मी पर मानसिक दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

लखीसराय. सदर अस्पताल परिसर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र के कमरा नंबर 212 में एक महिला सफाईकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के दामोदरपुर वार्ड नंबर एक, मंगलकारा के पीछे निवासी रवि पासवान की पत्नी कुसुम कुमारी उर्फ कुसुमा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अस्पताल कर्मी पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ शिवम कुमार, कबैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार और पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. इस बीच मृतका के परिजनों ने अस्पताल के ही एक कर्मी पर मानसिक दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि कथित दबाव के कारण कुसुम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल की जांच

पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. पुलिस मोबाइल में मौजूद जानकारी और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. जांच के दौरान पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही महिला की आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >