सूर्यगढ़ा में अकीदत और भाईचारे के साथ मनी बकरीद, नमाज के बाद दी गई कुर्बानी

Lakhisarai Bakrid Celebration: लखीसराय के सूर्यगढ़ा में बकरीद का पर्व धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया. ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी.

सूर्यगढ़ा से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट.

Lakhisarai Bakrid Celebration: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा नगर परिषद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की और देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी. पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा.

मौलानगर ईदगाह में उमड़ी नमाजियों की भीड़

सूर्यगढ़ा के मौलानगर ईदगाह में सुबह 7:30 बजे विशेष नमाज अदा की गई. नमाज के दौरान मौलाना ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है. नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की.

मस्जिदों में गूंजा अमन और भाईचारे का संदेश

मेदनीचौकी बाजार, अरमा मस्जिद, चकमसकन मस्जिद, पुरानी बाजार मस्जिद और अलीनगर मस्जिद समेत कई इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया. नमाज के दौरान देश और समाज में अमन-चैन कायम रहने की दुआ की गई. बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

सेवइयों और पकवानों से महके मोहल्ले

बकरीद के मौके पर घरों में सेवइयां, पुलाव, कबाब, कोरमा और कई पारंपरिक व्यंजन बनाए गए. मोहल्लों में पकवानों की खुशबू और त्योहार की रौनक साफ दिखाई दी. लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर बधाइयां देते नजर आए.

सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन रहा अलर्ट

बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस इंस्पेक्टर सर्किल राजीव कुमार, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह और मानिकपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार लगातार क्षेत्र में गश्त कर स्थिति का जायजा लेते रहे.

हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

त्योहार के दौरान कई जगहों पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर बकरीद की बधाई देते नजर आए. पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली.

Also Read: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बेगूसराय से टोक्यो तक गूंजा ‘पीरियड जागरूकता अभियान’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >