मेगा ब्लॉक के कारण थमी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

Kiul Mega Block: किऊल स्टेशन के रेलवे यार्ड और रेलवे लाइन के किनारे अस्थायी पंडाल बनाकर तकनीकी कार्य किया जा रहा है. वहीं बिछवे रेल फाटक के पास ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के लिए भवन निर्माण का कार्य पूरा कर उसमें मशीनें भी स्थापित कर दी गई हैं. ट्रेनों के रूट बदलने और विलंब से परिचालन के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट:

Kiul Mega Block: अशोकधाम-किऊल जंक्शन-बंशीपुर रेलखंड पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य को लेकर मेगा ब्लॉक लिया गया है. इसके कारण कई ट्रेनों का रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन और विलंब से परिचालन किया जा रहा है. रेलवे द्वारा कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए किऊल स्टेशन यार्ड और विभिन्न स्थानों पर युद्धस्तर पर काम कराया जा रहा है.

सिग्नलिंग कार्य के लिए युद्धस्तर पर चल रहा काम

किऊल स्टेशन के रेलवे यार्ड और रेलवे लाइन के किनारे अस्थायी पंडाल बनाकर तकनीकी कार्य किया जा रहा है. वहीं बिछवे रेल फाटक के पास ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के लिए भवन निर्माण का कार्य पूरा कर उसमें मशीनें भी स्थापित कर दी गई हैं.

कई ट्रेनें विलंब से चल रहीं, मेमू ट्रेन रद्द

सिग्नलिंग कार्य के कारण ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे विलंब से चल रही है. हावड़ा-राजगीर स्पेशल ट्रेन भी साढ़े तीन घंटे की देरी से परिचालित हो रही है. वहीं किऊल-मोकामा मेमू ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. डाउन पटना-धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन बख्तियारपुर, राजगीर और गया होकर कराया जा रहा है. अन्य अप और डाउन की कई ट्रेनें आधे घंटे से एक घंटे तक विलंब से चल रही हैं.

उमस भरी गर्मी में यात्रियों को हो रही परेशानी

ट्रेनों के रूट बदलने और विलंब से परिचालन के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को सही जानकारी के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. महिला, बच्चे और बुजुर्ग यात्रियों को उमस भरी गर्मी में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

उमस भरी गर्मी में यात्रियों को हो रही परेशानी.

सुरक्षा व्यवस्था की गई मजबूत

ट्रेनों के विलंब से परिचालन को देखते हुए किऊल स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की गश्त बढ़ा दी गई है. रेलवे सुरक्षा बल के जवान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी प्लेटफॉर्म की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

जरूरत पड़ने पर बढ़ सकता है मेगा ब्लॉक

परिचालन निरीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि फिलहाल मेगा ब्लॉक दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है. उन्होंने कहा कि कार्य की गति तेज है, लेकिन यदि समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो मेगा ब्लॉक की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >