बालिका कबड्डी टीम ने संघ को सौंपी अपनी उपलब्धि

श्रेया ने कहा कि आगे के मैचों में गोल्डन कप समर्पित करने का प्रयास करूंगी

लखीसराय में होगा नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप :नप चेयरमेन

लखीसराय. 22वीं बिहार स्टेट सब जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में कांस्य पदक लेकर लौटी बालिका टीम ने मंगलवार को देर शाम जिला कबड्डी संघ को पदक सौंप दी. संघ द्वारा आयोजित खिलाड़ी प्रेरणा शिविर 2025 में सब जूनियर बालिका टीम की कैप्टन श्रेया कुमारी एवं उप कैप्टन प्रीति कुमारी ने शिविर स्थल उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृंदावन के कला मंच पर पहुंचकर अपनी टीम ही हालिया उपलब्धि (तृतीय पदक) जिला कबड्डी संघ के शीर्ष अधिकारी संरक्षक डॉ पंकज कुमार को सौंपी. उस समय मंच पर जिला कबड्डी संघ के संरक्षक मंडल के अन्य सदस्यों नप चेयरमेन अरविंद पासवान, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र आर्य, ईशा-रितेश ड्रोलिया, संयुक्त सचिव सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष अनय कुमार, सचिव राकेश कुमार, चेयरमेन शंभु कुमार, सीनियर वाइस चेयरमेन कृष्णदेव प्रसाद एवं शिक्षा विभाग के (स्थापना) डीपीओ संजय कुमार भी मौजूद थे. मौके पर सब जूनियर बालिका कबड्डी की कैप्टन श्रेया कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में उनकी टीम का अब तक का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है. उनकी टीम लगातार मेहनत कर रही है. श्रेया ने कहा कि आगे के मैचों में गोल्डन कप समर्पित करने का प्रयास करूंगी, वे भावुक भी हो गयी, इसके बाद शिक्षा विभाग डीपीओ संजय कुमार शिविर में मौजूद कबड्डी खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाते हुए अपनी शुभकामनाएं दी. नप चेयरमैन अरविंद पासवान ने मौजूद खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि 2025 में ही लखीसराय में राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी चैंपियनशिप करायेंगे, ताकि लखीसराय जिला की चर्चा देश स्तर हो.

—————————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >