पीरीबाजार में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर पांच लाख की चोरी

थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी के पास गुरुवार की अहले सुबह पीरीबाजार बाजार थाना से महज ढाई सौ मीटर की दूरी पर एक स्वर्ण व्यवसायी राजेश कुमार के दुकान मां अन्नपूर्णा ज्वेलर्स में चोरी की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया.

चोरों ने पांच लाख रुपये से अधिक के जेवरात पर किया हाथ साफथाना से महज ढाई सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने घटना को अंजाम दे दी पुलिस को चुनौती पीरीबाजार. थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी के पास गुरुवार की अहले सुबह पीरीबाजार बाजार थाना से महज ढाई सौ मीटर की दूरी पर एक स्वर्ण व्यवसायी राजेश कुमार के दुकान मां अन्नपूर्णा ज्वेलर्स में चोरी की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया. लोगों में चर्चा होने लगी की थाना से महज इतनी दूरी व मुख्य सड़क के बगल में इस तरह की घटना को अंजाम दे चोरों ने पुलिस को चुनौती देने का काम किया है.

एसपी अजय कुमार ने बताया कि चोरों ने करकट के छत को काटकर दुकान में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है. दुकानदार के अनुसार पांच लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.बता दें कि पीरीबाजार के निवासी परमानंद वर्मा के पुत्र राजेश कुमार के सोने की दुकान में अज्ञात चोरों ने करकट की छत काटकर दुकान में प्रवेश कर पांच लाख रुपये से अधिक के जेवरात की चोरी कर लिया. इसकी जानकारी सुबह स्थानीय लोगों से जब स्वर्ण व्यवसाय को मिला तो इसकी सूचना पीरीबाजार थाना को दिया गया. मौके पर पहुंचकर सहायक थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने मामले की जानकारी ली. वहीं राजेश कुमार ने लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि करीब आधा दर्ज की संख्या में अज्ञात चोरों ने अपने आप को कैमरे की नजर से बचाते हुए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है. लोगों के बीच चर्चा के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह लोगों आधा दर्जन अज्ञात लोगों रेलवे लाइन की ओर भागते देखा था. जिसे लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर आधा दर्जन की संख्या में रहे होंगे. मामले की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार भी पीरीबाजार पहुंचे तथा घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी ली. वहीं एसडीपीओ शिवम कुमार भी पीरीबाजार पहुंचे. जहां मां अन्नपूर्णा ज्वेलर्स के राजेश कुमार से चोरी की घटना की जानकारी ली. इस संबंध में सहायक थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. चोरी हुए स्थल की हरेक पहलू की जांच बारीकी से की जा रही है. दोषी पाये जाने वाले कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं पीरीबाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्रवण वर्मा, सचिव शंकर कुमार, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, संदीप लुहारुका, सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से कहा घटना निंदनीय है. पुलिस को मामले की जांच करते हुए दोषी पाये जाने वाले पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

शराब के नशे में हंगामा करते दो शराबी गिरफ्तार

रामगढ़ चौक. थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की शाम को रामगढ़ चौक पर रामगढ़ चौक थाना के एसआई विपिन कुमार राय ने पुलिस बल के साथ शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबी को किया. गिरफ्तार शराबी का मेडिकल जांच करवाया गया. मेडिकल जांच में डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि करने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. शराबी की पहचान तेतरहाट थाना क्षेत्र के तेतरहाट गांव निवासी विनोद पासवान के पुत्र सोनू कुमार एवं नंदलाल शर्मा के पुत्र पंकज कुमार शर्मा के रूप में किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में शराबी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >