ब्रेन हेमरेज से आर्मी के जेसीओ की मौत, शोक

गोहरी गांव के शर्मा टोला निवासी सहेंद्र शर्मा आर्मी में जेसीओ के पद पर जलांधर में थे तैनात

लखीसराय. जिले के चानन प्रखंड के गोहरी गांव निवासी आर्मी के जेसीओ का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया. वहीं उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. विदित हो कि गोहरी गांव के शर्मा टोला निवासी सहेंद्र शर्मा आर्मी में जेसीओ के पद पर जलांधर में तैनात थे, वहीं से उनके निधन की सूचना आयी. इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सहेंद्र शर्मा को एक दो साल का पुत्र है. वहीं निधन की खबर मिलते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके निधन पर श्याम सुंदर शर्मा, राजकिशोर शर्मा, प्रकाश शर्मा, रेल इंजीनियर जोगिंदर शर्मा, सुधीर यादव, रौशन कुमार, रंजन कुमार, उमेश शर्मा, सहेंद्र शर्मा आदि शोक जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >