आवास योजना का कार्य पूर्ण करने को लेकर दिया निर्देश

आवास योजना का कार्य पूर्ण करने को लेकर दिया निर्देश

सूर्यगढ़ा. प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने आवास सहायकों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवास सहायक प्रत्येक कार्य दिवस अपने पंचायत का भ्रमण कर सुबह 10 बजे पंचायत से लोकेशन शेयर करें. प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक इसकी मॉनिटरिंग हो रही है. उन्होंने आवास योजना का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सूर्यगढ़ा प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 2636 व्यक्ति को आवास योजना की प्रथम किस्त का भुगतान किया गया है. इनमें से 861 व्यक्ति जिन्होंने कार्य शुरू किया है, उन्हें द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है. 477 व्यक्ति अपना आवास का कार्य पूर्ण कर चुके हैं. बीडीओ ने कहा कि 49 व्यक्ति के बाहर रहने की वजह से उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा सका है. लगातार उनसे संपर्क किया जा रहा है, ताकि यथाशीघ्र कागजात जमा कर उन्हें आवास योजना का लाभ दिया जा सके. बीडीओ ने कहा कि जिस पंचायत में सूची अवशेष रह गया है, उसकी पूरी तरह जांच कर ले, ताकि योग्य लाभुकों को चिन्हित कर उनके कागजात कार्यालय में जमा कराया जा सके, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका निबंध व उन्हें आवास योजना का लाभ दिया जा सके. बीडीओ ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति टोला में 30 अप्रैल तक सर्वे कर ऐसे व्यक्ति को चिह्नित की जा रही है, जो सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभकारी योजनाओं के लाभ से अब तक वंचित हैं. उन्हें जल्द से जल्द सूचीबद्ध कर लाभ दिये जाने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >