कर्मियों को जल्द लक्ष्य हासिल करने का निर्देश

लोगों कोे सही स्वास्थ्य सेवा मिले इसे लेकर अधिकारी समय-समय पर समीक्षा करते हैं.

शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक भारती की अध्यक्षता में मिशन एड्स सुरक्षा के तहत मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में आईसीटीसी, पीपीटीसीटी, एसटीडी, एफ-आईसीटीसी, आरएनटीसीपी, टीआई-परिधि भारती एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के परामर्शी व प्रयोगशाला प्रावैधिक शामिल हुए.

लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार

सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक भारती की अध्यक्षता में मिशन एड्स सुरक्षा के तहत मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में आईसीटीसी, पीपीटीसीटी, एसटीडी, एफ-आईसीटीसी, आरएनटीसीपी, टीआई-परिधि भारती एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के परामर्शी व प्रयोगशाला प्रावैधिक शामिल हुए.

पहले 95 में 7.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

बैठक में नाको द्वारा तय 95:95:99 लक्ष्य की समीक्षा की गयी. अधिकारियों ने बताया कि पिछले माह जहां पहले 95 की उपलब्धि 67.7 प्रतिशत थी, वहीं इस माह यह बढ़कर 75 प्रतिशत हो गयी है. यह प्रगति उत्साहजनक मानी गई. डॉ. भारती ने कहा कि नवंबर 2026 तक पहले 95 को 95 प्रतिशत तक ले जाने के लिए और सूक्ष्म योजनाएं बनानी होंगी. हालांकि दूसरे 95 में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई, जबकि तीसरे 99 में करीब एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी. सभी कर्मियों को लक्ष्य जल्द हासिल करने के लिए सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिये गये. सभी आईसीटीसी परामर्शियों को सोच पोर्टल पर हर मरीज की समय पर 100 प्रतिशत प्रविष्टि करने को कहा गया. काम में इंटरनेट बाधा न बने, इसके लिए बीएसएसीएस की ओर से सभी आईसीटीसी कर्मियों को एयरटेल वाई-फाई उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं. बैठक में सभी प्रखंड स्वास्थ्य केंद्रों के प्रयोगशाला प्रावैधिकों के अलावा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित, जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद रॉय, जिला पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार लाल, जिला सहायक-अनुश्रवण एवं मूल्यांकन तथा जिला सहायक-लेखा मनोरंजन कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >