बभनगामा दिग्हा सड़क निर्माण कार्य की हुई जांच

जिले के अंतर्गत बभनगामा में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल लखीसराय द्वारा निर्मित बभनगामा से दीग्हा तक सड़क निर्माण कार्य किया गया है.

लखीसराय. जिले के अंतर्गत बभनगामा में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल लखीसराय द्वारा निर्मित बभनगामा से दीग्हा तक सड़क निर्माण कार्य किया गया है. इसकी लंबाई करीब 3.45 किलोमीटर तथा निर्माण की राशि दो करोड़ 14 लाख 63 हजार एक सौ रुपये है. पंचवर्षीय अनुरक्षण की राशि 34 लाख 50 हजार रुपये है. वहीं सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करते हुए शिकायतकर्ता रजनीश कुमार ने जांच की मांग की थी. इसमें शिकायतकर्ता रजनीश कुमार के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता तथा गुणवत्ता विहीन कार्य करने तथा सड़क की सतह से सटे किसानों के निजी खेत को गड्ढा कर बर्बाद करने का आरोप लगाया गया था. जिसके आधार कर शनिवार को जांच टीम सड़क की जांच करने स्थल पर पहुंची. जांच टीम में ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ विनोद कुमार सिंह के साथ भागलपुर के क्वालिटी विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार विद्यार्थी शामिल थे. रजनीश कुमार ने कहा कि जांच टीम के द्वारा निर्मित सड़क को तीन जगह खोदकर कार्यों की गुणवत्ता कार्य के उपयोग में लाये गये मोरंग, गिट्टी सड़क का थिकनेस की भी जांच की गयी. जांच में स्पष्ट रूप से सड़क निर्माण में पानी और रोलर का उपयोग किये जाने का अभाव दिखा. सड़क की सतह से मिट्टी काटे जाने का प्रमाण और साक्ष्य को टीम द्वारा भौतिक रूप से देखा गया. वहीं मामले को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच की गयी. श्री सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण में जीएसबी, अलकतरा, एमएसएस की जांच हुई. जो सही पाया गया. वहीं मिट्टी काटे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर से मिट्टी लेने का प्रावधान है. जिसके तहत सड़क के दोनों ओर से मिट्टी काटी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >