इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना, 15 अगस्त तक कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो महंगा पड़ सकता है सिलेंडर

सभी हलसी इंडेन एलपीजी उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक अपना ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराना होगा. समय सीमा तक सत्यापन न कराने पर भविष्य में परेशानी हो सकती है. उपभोक्ता गैस एजेंसी जाकर, डिलीवरी ब्वॉय से या घर बैठे मोबाइल ऐप द्वारा यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

LPG e-KYC Deadline: हलसी (लखीसराय). प्रखंड मुख्यालय स्थित हलसी इंडेन ग्रामीण वितरक ने अपने सभी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है. गैस एजेंसी के अनुसार इंडियन ऑयल कंपनी के निर्देश पर सभी एलपीजी उपभोक्ताओं का आधार सत्यापन कराया जा रहा है. इसके लिए 15 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है.

15 अगस्त तक पूरा करें ई-केवाईसी

हलसी इंडेन ग्रामीण वितरक के प्रबंधक कमलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और जल्द सत्यापन कराने की अपील की.

तीन तरीकों से करा सकते हैं सत्यापन

प्रबंधक ने बताया कि उपभोक्ता गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचकर, गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम से अथवा मोबाइल फोन से घर बैठे भी ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं.

घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी

घर बैठे ई-केवाईसी करने के लिए उपभोक्ताओं को गूगल प्ले स्टोर से Indian Oil ONE मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन कर केवाईसी अथवा आधार सत्यापन विकल्प में जाकर 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा. फेस ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद सत्यापन सफल होने पर मोबाइल पर पुष्टि संदेश प्राप्त होगा.

एजेंसी कार्यालय में भी उपलब्ध है सुविधा

LPG e-KYC Deadline: जो उपभोक्ता मोबाइल ऐप का उपयोग नहीं कर सकते, वे अपना आधार कार्ड और गैस कनेक्शन की पासबुक लेकर सीधे हलसी इंडेन ग्रामीण वितरक कार्यालय पहुंचकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By केशव कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >