लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट
Hospital Update: बुधवार को सदर अस्पताल लखीसराय में मरीजों के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का विस्तृत रोस्टर जारी कर दिया गया है. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें. अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से निर्धारित समय पर संबंधित विभागों में पहुंचकर चिकित्सा सेवा का लाभ लेने की अपील की है.
दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा
जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ सुधांशु कुमार एवं डॉ विकास कुमार झा मरीजों का इलाज करेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं इवनिंग जनरल ओपीडी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ संगीता राय तथा इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी रहेगी. गायनी ओपीडी में डॉ रूपा मरीजों को परामर्श देंगी.
आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती
आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ मृत्युंजय कुमार तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ शाहिद वाशिम मरीजों की देखभाल करेंगे.
इमरजेंसी सेवा रहेगी चौबीसों घंटे
इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ हरदीप बागेड़िया, दूसरी पाली में डॉ संजय कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ तीरथा मांझी मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.
पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू रोस्टर
पीडिया ओपीडी में डॉ विभूषण कुमार बच्चों का इलाज करेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
