लखीसराय. राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के निर्देशानुसार एवं जिला सिविल सर्जन के आदेश के आलोक में शुक्रवार को मंडल कारा के सभी संसीमित बंदियों की एचआइवी एवं सिफिलिस जांच की गयी. विदित हो कि राज्य सरकार एवं जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई एचआइवी एवं सिफिलिस की रोकथाम के लिए कृत-संकल्पित है. कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलकारा के सभी बंदियों का शत-प्रतिशत जांच की जानी है. शिविर में कुल 23 महिला सहित 117 बंदियों की मधुमेह, रक्तचाप, एचआईवी एवं सिफिलिस जांच की गयी. शिविर में सभी बंदी एचआइवी एवं सिफिलिस में निगेटिव पाये गये. मौके पर जेलर प्रमोद पासवान के अतिरिक्त गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार अपनी टीम के साथ जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई के जिला पर्यवेक्षक डॉ जितेंद्र कुमार लाल एवं मंडल कारा के अस्पताल कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
