लखीसराय में आज मौसम का डबल अटैक! तेज बारिश के बाद शाम में तूफान की संभावना

लखीसराय में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। 99% संभावना है कि गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी, और शाम में आंधी का भी खतरा है. लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है.

लखीसराय : लखीसराय में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा. आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बारिश की संभावना 99 फीसदी है. शनिवार को भी जिले में लगातार बारिश हुई. अब रविवार दोपहर तेज बारिश के आसार हैं.

शाम में आंधी का भी खतरा

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शाम 6 से 8 बजे के बीच तूफान की संभावना भी बनी हुई है. हवा में नमी 79 से 92 फीसदी तक रहने का अनुमान है. पूरे दिन थंडरस्टॉर्म जैसी स्थिति बनी रह सकती है.

रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है. खेतों में भी पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ी है. खासकर धान की फसल में लंबे समय तक पानी जमा रहने से पौधों के गलने का खतरा है. ऐसे में किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी करने की सलाह दी गयी है.

31 अगस्त को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना है, हालांकि इसकी तीव्रता 30 अगस्त की तुलना में कम रहने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >