परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

पुरस्कृत होने वाले स्वास्थ्य कर्मी को भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

परिवार नियोजन के लिए तीन चरण में जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी

लखीसराय. सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्रभारी सीएस डॉ राकेश कुमार के अध्यक्षता में जिले में आयोजित परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मी को सम्मानित किया गया. जिसमें प्रखंड स्तरीय अस्पताल में बेहतर उपलब्धि के लिए रामगढ़ चौक पीएचसी प्रभारी डॉ कंचन कुमार समेत कुल जिले के कुल 33 स्वास्थ्य कर्मी को प्रशस्ति पत्र, डायरी, कलम एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुरस्कृत होने वाले स्वास्थ्य कर्मी को भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार का महत्वपूर्ण उपाय है. इसमें स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका से ही समुदाय स्तर पर जागरूकता और सेवा की पहुंच सुनिश्चित हो पाती है. सम्मानित कर्मियों में चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य सहयोगी कर्मी शामिल रहे, जिन्होंने लक्षित दंपतियों तक सेवा पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान दिया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम को तीन चरणों में संचालित करने की तैयारी की गयी है. 23 फरवरी से पांच मार्च तक दंपति संपर्क पखवारा मनाया जायेगा. जिसमें योग्य दंपतियों की पहचान, परामर्श सेवा के प्रति प्रेरित करने का कार्य किया जायेगा. छह से 20 मार्च तक सेवा पखवारा आयोजित होगा. छह एवं सात मार्च को प्रखंड स्तरीय एवं सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा. सात से 11 मार्च तक सारथी रथ के माध्यम से सामुदायिक जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान नसबंदी, गर्भनिरोधक साधन की उपलब्धता व अन्य सेवा प्रदान किया जायेगा. अभियान के दौरान घर-घर संपर्क, सामुदायिक बैठक, स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक दंपति को कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा. साथ ही परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया जायेगा. कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने का अपील किया, ताकि जिले में स्वस्थ एवं संतुलित परिवार की अवधारणा को मजबूत किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >