सरस्वती पूजा शांति व्यवस्था के लिए वोलंटियर की दें सूची

सरस्वती पूजा शांति व्यवस्था के लिए वोलंटियर की दें सूची

चानन. सरस्वती पूजा व शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण व सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को चानन थाना परिसर में थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक मनाने की अपील की. बताया गया कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना आवश्यक है. कहा कि पूजा में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए वोलंटियर की सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. मौके पर रामानंद वर्मा, पंचायत समिति सदस्य बजरंगी साव, विनय कुमार सिन्हा, राजेश यादव, कपिल कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >