लखीसराय में स्वतंत्रता दिवस पूर्वाभ्यास के दौरान दो महिला पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिरीं

लखीसराय के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पूर्वाभ्यास के दौरान भीषण गर्मी से दो महिला पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिरीं, अस्पताल में इलाज जारी।

लखीसराय : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में चल रहे अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. कड़क धूप और उमस भरी गर्मी के बीच ड्यूटी पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गयीं. अचानक गिरने से दोनों को चोटें भी आयी हैं.

बेहोश होकर जमीन पर गिरीं दोनों महिला पुलिसकर्मी

बेहोश होने वाली महिला पुलिसकर्मियों की पहचान आरती कुमारी और पूजा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने तत्काल दोनों को संभाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में दोनों महिला पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद कुछ देर के लिए पूर्वाभ्यास स्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गयी.

अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी से तबीयत बिगड़ने की आशंका

बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 13 अगस्त को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल द्वारा झंडोत्तोलन तथा परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया जा रहा था. इसी दौरान अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी के कारण दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी.

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत पुलिस जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों का पूर्वाभ्यास चल रहा था. इसी दौरान दोनों महिला पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिर गयीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >