हलसी से केशव कुमार की रिपोर्ट :
हलसी थाना पुलिस ने रविवार देर रात विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में फरार वारंटी और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.Late Night Raid में तीन आरोपित गिरफ्तार
पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान भनपुरा पंचायत के कनिआरी गांव से कुर्की वारंटी मदन मंडल को गिरफ्तार किया गया. वह राजेंद्र मंडल का पुत्र बताया गया है.इसके अलावा सलौंजा गांव से एनबीडब्ल्यू वारंटी जयराम यादव उर्फ परशुराम यादव को गिरफ्तार किया गया. वह रामेश्वर यादव का पुत्र है और लंबे समय से फरार चल रहा था.गुप्त सूचना पर आरोपी के घर पहुंची पुलिस
पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के नामजद आरोपी रतन राम को भी गिरफ्तार किया. रतन राम को कोली गांव स्थित उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया.बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, लेकिन विशेष छापेमारी अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया.थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियान
पूरे अभियान का नेतृत्व हलसी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन कर रहे थे. पुलिस टीम ने देर रात लगातार छापेमारी कर फरार आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की.पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा.
