129 लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो फरार, ऑटो व बाइक जब्त

पुलिस सिर्फ शराब बेचने वालों पर ही नहीं,

जांच अभियान के दौरान छह पीने वाला भी धराये

लखीसराय. जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए मद्यनिषेध थाना, लखीसराय द्वारा विशेष अभियान चलाया गया. मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त किये हैं, साथ ही कुल चार तस्कर व छह पीने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई की गयी. जबकि दो तस्कर फरार हो गये. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कटेहर से पुलिस ने सबसे बड़ी खेप बरामद की. पुलिस ने 100 लीटर देसी शराब और एक ऑटो जब्त किया है, हालांकि, आरोपी गोलू कुमार और प्रिंस कुमार मौके से फरार हो गया, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वहीं किऊल थाना क्षेत्र के मुड़कट्टा स्थान से जयनाथ यादव के पुत्र सुनील यादव को 13 लीटर तथा बीरूपुर थाना क्षेत्र के पाली बनारस राम के पुत्र दीपक राम को 15 लीटर देसी शराब के साथ दबोचा. दूसरी ओर टाउन थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला से 02.250 लीटर विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. इस मामले में पप्पू पासवान और बबलू कुमार को आरोपी बनाया गया है. वहीं शराब पीने के आरोप में ध्रुव कुमार पाण्डेय को हिरासत में लिया गया. पुलिस सिर्फ शराब बेचने वालों पर ही नहीं, बल्कि शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त रूख अपनाया है. विभिन्न इलाकों से शराब पीने के आरोप में चितरंजन रोड से रामविलास पासवान, कैंदी चौक से रौशन कुमार और दिलीप तांती, बड़हिया से पटना जिले के रहने वाले कुमार पुष्कर और संतोष कुमार सिंह को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. —————————————————————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >