अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार तस्करों के पास से कुल 61 लीटर महुआ शराब बरामद लखीसराय. उत्पाद विभाग की पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर एक महिला सहित कुल चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से कुल 61 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है. जानकारी देते उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव में छापेमारी के दौरान 11 लीटर महुआ शराब के साथ वार्ड दो निवासी अशोक यादव के पुत्र रामबली कुमार को 11 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि कजरा थाना क्षेत्र के उरैन में छापेमारी के दौरान वार्ड नंबर पांच निवासी भोली चौधरी की पत्नी मंजू देवी को दो लीटर व उसी मुहल्ले के स्व प्रभु चौधरी के पुत्र प्रकाश चौधरी को 47 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं लखीसराय थाना क्षेत्र के बिलौरी गांव से वार्ड नंबर पांच निवासी घुटर चौधरी के पुत्र चलितर चौधरी को एक लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
