चार शराब तस्कर व एक शराबी गिरफ्तार

चार शराब तस्कर व एक शराबी गिरफ्तार

लखीसराय. उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर देसी शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान नशे में धुत शराबी को भी पकड़ा गया है. इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि उत्पाद पुलिस ने जिले के कजरा थाना क्षेत्र के उरैन में छापेमारी के दौरान उरैन निवासी स्व विशुन चौधरी को साढ़े तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि हलसी थाना क्षेत्र के भनपुरा गांव में छापेमारी के दौरान वार्ड नंबर 10 निवासी भीमन चौधरी के पुत्र सोहराज चौधरी को तीन लीटर, स्व सरयुग चौधरी के पुत्र योगेंद्र कुमार को तीन लीटर तथा वार्ड नंबर नौ निवासी स्व फोनू चौधरी की पत्नी काबो देवी को डेढ़ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं टाउन थाना क्षेत्र के सारा बारो से ओरैया वार्ड नंबर पांच निवासी रामचंद्र शर्मा के पुत्र टुनटुन शर्मा को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मेडिकल जांच कराने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >