लखीसराय में खाद्यान्न के दाम स्थिर, लेकिन आलू-प्याज की कीमतों में रोज हो रहा बदलाव

Lakhisari News : रसोई के बजट पर इस समय सबसे ज्यादा असर आलू और प्याज डाल रहे हैं. लखीसराय मंडी में जहां अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं, वहीं सब्जियों की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट : लखीसराय मंडी में सोमवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन की आवक सामान्य रही, जिससे बाजार भाव में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया. व्यापारियों के अनुसार अनाज और दालों की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन आलू और प्याज के दाम लगातार बदल रहे हैं. मंडी में रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के भाव पर आम लोगों की नजर बनी हुई है.

अनाज और दालों के दाम स्थिर

व्यापारियों के अनुसार मंडी में मक्का 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है. गेहूं की कीमत 2700 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल बनी हुई है. वहीं मंसूरी चावल 3200 से 3300 रुपये और अरवा मोटा चावल 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है.बासमती चावल की कीमत 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज की गयी. दालों में मसूर दाल 7500 से 8000 रुपये, मूंग दाल 10500 से 11000 रुपये और अरहर दाल 9000 से 12000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है.चना दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि गोटा चना 6200 से 6400 रुपये और गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार कर रहा है.

तिलहन और तेल के दाम भी स्थिर

मंडी में काला सरसों 6800 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल तथा पीला सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है. वहीं 15 लीटर सरसों तेल का टिन 2070 से 2470 रुपये तक पहुंच गया है.व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल खाद्यान्न की सप्लाई सामान्य रहने के कारण कीमतों में अधिक उछाल नहीं देखा जा रहा है.

आलू और प्याज के दाम में लगातार बदलाव

मंडी में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव आलू और प्याज के दाम में देखने को मिल रहा है. आलू 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है, जबकि प्याज 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार कर रहा है.कारोबारियों के अनुसार मौसम और आवक के अनुसार सब्जियों की कीमतें प्रतिदिन बदल रही हैं. आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर दाम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >