सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा मामले में लखीसराय से पांच गिरफ्तार

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में फर्जीवाड़े के मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखीसराय जिले से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों पर परीक्षा में अनियमितता और अभ्यर्थियों की मदद करने वाले नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है. पुलिस सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए पटना ले गई है.

सूर्यगढ़ा के प्रतिनिधि के अनुसार

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा व फिजिकल टेस्ट में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के खिलाफ पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखीसराय जिले से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने परीक्षा में अनियमितता और अभ्यर्थियों की मदद करने वाले नेटवर्क से जुड़ा बताया है. सभी आरोपियों को पटना ले जाया गया है.

जानकारी के अनुसार मामला केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की विज्ञापन संख्या 1/23 से संबंधित है. इस संबंध में पांच मार्च 2025 को गर्दनीबाग थाना में कांड संख्या 160/25 तथा सात अप्रैल 2025 को सचिवालय थाना में कांड संख्या 76/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दोनों मामलों में लगभग 240-240 लोगों को आरोपित बनाया गया है.

पटना पुलिस द्वारा किऊल थाना की पुलिस के सहयोग से सचिवालय थाना पटना कांड संख्या 76/25 मामले में इटहरी गांव से अशोक कुमार विश्वकर्मा के पुत्र धीरज कुमार को तथा लाखोचक गांव से प्रकाश महतो के दो पुत्रों आशीष कुमार एवं अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है.

इधर, बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गयी छापेमारी में गर्दनीबाग थाना पटना कांड संख्या 160/25 मामले में बतसपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले त्रिलोकी यादव के पुत्र बबलू कुमार को तथा जानकीडीह गांव से इसी गांव के रहने वाले ललन शर्मा के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया. बन्नू बगीचा थानाध्यक्ष संजीत कुमारी ने इसकी जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >