देसी शराब के साथ चार महिला तस्कर समेत पांच शराबी गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों में की गयी छापेमारी में चार महिला तस्कर को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच शराबी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

किऊल रेलवे रैक प्वाइंट से 104 लीटर बियर भी बरामद

लखीसराय

उत्पाद थाना पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों में की गयी छापेमारी में चार महिला तस्कर को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच शराबी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल रेलवे रैक प्वाइंट से 104 लीटर अज्ञात अवस्था में रखे केन बियर बरामद किया गया. जबकि देसी शराब के साथ चार महिला तस्कर हुरा मुर्मू की पत्नी मंझली मुर्मू व राजेश बेसरा की पत्नी मनीषा हेम्ब्रम को 9.660-9.660 लीटर तथा गुल्लू बेसरा की पत्नी जमनी हांसदा को 7.800 के साथ ही गौतम मांझी की पत्नी रीना देवी को 8.200 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया, इसके अलावा वृंदावन से शनिचर यादव के पुत्र भुनेश्वर यादव, बासुदेव महतो के पुत्र शिवान उर्फ श्रवण कुमार, नाको साव के पुत्र अनिल साव, किशुन मिस्त्री के पुत्र रूपेश कुमार वाल्मीकि सिंह के पुत्र प्रमोद सिंह को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >