लखीसराय में खुलेगा पहला महिला विश्वविद्यालय

लखीसराय जल्द ही महिला शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने जा रहा है. आजादी के बाद से बेटियों की शिक्षा का केंद्र रहे बालिका विद्यापीठ परिसर में अब जिले का पहला महिला विश्वविद्यालय स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है

महिला उच्च शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से लखीसराय के ऐतिहासिक बालिका विद्यापीठ परिसर में “विद्या देवी महिला विश्वविद्यालय ” की स्थापना की जाएगी. 110 एकड़ भूमि में विकसित होने वाले इस विश्वविद्यालय में स्नातक से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे.

लखीसराय. महिला शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 1947 से अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए बालिका विद्यापीठ अब एक नई उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है. विद्यापीठ परिसर में जल्द ही “विद्या देवी महिला विश्वविद्यालय ” की स्थापना की जाएगी. इस संबंध में बालिका विद्यापीठ प्रबंधन ने आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए बताया है कि महिलाओं और बालिकाओं के कौशल विकास, उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की जा रही है.

बालिका विद्यापीठ की 110 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर तक के शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे. विश्वविद्यालय के लिए आधारभूत संरचना और प्रशासनिक तैयारियों का कार्य शुरू कर दिया गया है.

विद्यापीठ की मानद सचिव सुगंधा शर्मा ने इस संबंध में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मुलाकात कर विस्तृत प्रस्ताव सौंपा और प्रशासनिक सहयोग का अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए “विद्या देवी महिला विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 ” को दिसंबर 2026 में बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत करने की योजना है. विधेयक पारित होने और राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी.

सुगंधा शर्मा ने बताया कि “विरासत भी, विकास भी ” के संकल्प के साथ शुरू की जा रही यह पहल महिला शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी. इससे न केवल लखीसराय और बिहार की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी, बल्कि पड़ोसी राज्यों की महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा.

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास, उद्यमिता और आत्मनियोजन पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. विद्यापीठ प्रबंधन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सफल बनाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है.B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >