रिपेयरिंग दुकान में लगी आग, आधा दर्जन बाइक जलकर राख

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में एनएच 80 किनार स्थित एक बाइक रिपेयरिंग दुकान में अचानक आग लग गयी

संचालक ने साजिश के तहत दुकान में आग लगाने का लगाया आरोप

सूर्यगढ़ा.

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में एनएच 80 किनार स्थित एक बाइक रिपेयरिंग दुकान में अचानक आग लग गयी. घटना शनिवार की रात 11:25 बजे की है. आगलगी में दुकान में रखी आधा दर्जन बाइक जलकर बर्बाद हो गयी. जो रिपेयरिंग के लिए रखी गयी थी. इम्तियाज मोटरसाइकिल सेंटर नामक दुकान सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के कटेहर गाछी गांव के रहने वाले मोहम्मद साजिद के पुत्र मोहम्मद इम्तियाज की है.

किशोर ने दिखायी सूझबूझ, आग पर काबू पाया

आग लगने की सूचना सूर्यगढ़ा थाना पुलिस को दी गयी. जब तक वहां से मिनी दमकल घटनास्थल पहुंचती, वहां मौजूद 12 वर्षीय किशोर कृष ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए पास की दुकान का सर्विसिंग मशीन चालू कर पानी के प्रेशर से आग पर काबू पाया. अगर किशोर ने अपनी सूझबूझ का परिचय नहीं दिया होता तो नुकसान और अधिक हो सकता था.

अज्ञात के खिलाफ सूर्यगढ़ा थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी

दुकानदार मोहम्मद इम्तियाज ने सूर्यगढ़ा थाना में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें आशंका व्यक्त की गयी है कि अज्ञात द्वारा जानबूझकर उनकी दुकान में आग लगायी गयी है. पांच मार्च 2026 को भी दुकान संचालक के पास की ही बाइक रिपेयरिंग की एक दूसरी दुकान में अगलगी की घटना हुई थी. घटना के बाद सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की सत्यता को उजागर किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >