किसान के खलिहान में लगी आग, पशुचारा जलकर राख

प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्लो के दुरडीह गांव में शुक्रवार की देर अज्ञात कारणों से एक किसान के खलिहान में आग लग गयी.

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्लो के दुरडीह गांव में शुक्रवार की देर अज्ञात कारणों से एक किसान के खलिहान में आग लग गयी. जिससे किसान का लगभग 30 हजार पशु चारा निवाड़ी पूंज जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात्रि 12 बजे स्व अयोध्या यादव के पुत्र सियाराम यादव के बथान के निकट खलिहान में आग लग गयी. जिससे पशु चारा के लिए लगा 30 हजार निवाड़ी की पूंज पूरी तरह से जलकर राख हो गया. रात्रि में अचानक आग लग जाने से जब तक लोगों को यह जानकारी हुई, तब तक पूरी तरह से पशु चारा जलकर राख हो गया था. फिर ग्रामीणों के सहयोग से बगल में तालाब रहने के कारण आग पर काबू पाया गया, नहीं तो यह आज कई घरों को अपनी चपेट में ले सकता था. इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने कहा कि मामले पीड़ित द्वारा सनहा दर्ज कराया गया है. जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग जाने की बात कही गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >