नर्सिंग होम में प्रसूता के मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
Copied link
गर्भवती की मौत अगर अस्पताल में हो जाती है तो परिजनों का गुस्सा होना अक्सर देखा जाता है. लखीसराय के एक निजी नर्सिंग होम में मौत मामले में मामला दर्ज कराया गया है. अस्पताल पर घरो लापरवाही का आरोप लगाया गया है.
कवैया के वार्ड नंबर 22 किऊल बस्ती निवासी पंकज ठठेरा की प्रसूता पत्नी के इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. मामले में रविवार को पीड़ित परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी. हैनर्सिंग होम के संचालक, एएनएम व आशा पर पीड़ित परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी .
लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार
कवैया थाना क्षेत्र के पचना वार्ड नंबर 22 किऊल बस्ती निवासी पंकज ठठेरा की प्रसूता पत्नी केइलाज के दौरान हुई मौत मामले में रविवार को पीड़ित परिजन द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी नर्सिंग होम के संचालक, एएनएम शिम्पी कुमारी व आशा बेबी देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. विदित हो कि शनिवार को पंकज ठठेरा की पत्नी अंजली देवी के प्रसव बाद ब्लडिंग नहीं रूकने के कारण हालत बिगड़ते चली गयी, जिसके बाद नर्सिंग होम के संचालक ने उन्हें अन्यत्र जगह रेफर कर दिया था, जहां रास्ते में ही मौत हो गयी.जिसके बाद परिजन ने नर्सिंग होम के बाहर व मुख्य सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया. दूसरी ओर सड़क जाम मामले में भी कवैया थाना पुलिस द्वारा कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज होने की बात कही गयी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.