डीटीओ व एमवीआई ने चलाया रोको टोका अभियान, ई-रिक्शा से वसूला जुर्माना

डीटीओ मुकुल पंकज मणि व एमवीआई प्रतीक कुमार ने ई-रिक्शा व बाइक सवार को लेकर जमुई मोड़ से विद्यापीठ चौक तक जांच अभियान चलाया गया

सड़क किनारे सुव्यवस्थित ढंग से ई-रिक्शा खड़ा करने का निर्देश

लखीसराय. डीटीओ मुकुल पंकज मणि व एमवीआई प्रतीक कुमार ने ई-रिक्शा व बाइक सवार को लेकर जमुई मोड़ से विद्यापीठ चौक तक जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान कई ई-रिक्शा चालक से कागजात व अंडर एज को लेकर कइयों से जुर्माना किया गया. एमवीआई प्रतीक कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालक से कागजात की कमी व अंडर एज को लेकर लगभग 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. ई-रिक्शा को शक्ति दायित्व दी गयी की सवारी को बैठने के लिए सभी ई-रिक्शा चालक एक कतार में सड़क के किनारे ई-रिक्शा खड़ा करेंगे, जिससे कि जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो. सड़क किनारे खड़ी वाहन को हटाया गया. उन्होंने ई-रिक्शा चालक को सख्त हिदायत दी गयी कि आदेश के उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई होगी. वहीं बिना हमले के बाइक सवार को हेलमेट खरीद कर पहनने एवं सुरक्षित चलने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >