पिपरिया थाना क्षेत्र के लाल दियारा पिपरिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार को मारपीट की घटना हुई. मामले में एक पक्ष के लाल दियारा निवासी स्व. रामदेव सिंह के पुत्र राम मूर्ति कुमार तथा दूसरे पक्ष के इसी गांव के रहने वाले राम प्रकाश सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ बिट्टू जख्मी हो गये. दोनों का सिर फट गया. पिपरिया थाना में दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामले में प्रथम पक्ष के राममूर्ति कुमार द्वितीय पक्ष के आशुतोष कुमार एवं उसके भाई रामकुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि प्रथम पक्ष द्वारा पिपरिया थाना कांड संख्या 25/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है. जबकि द्वितीय पक्ष द्वारा पिपरिया थाना कांड संख्या 26/25 दर्ज कराया गया है. जिसमें एक व्यक्ति को नामजद किया गया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.