भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

नगर के वार्ड नंबर 14 में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के घटना में दोनों पक्षों से युवती समेत तीन महिलाएं घायल हुई है

बड़हिया. नगर के वार्ड नंबर 14 में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के घटना में दोनों पक्षों से युवती समेत तीन महिलाएं घायल हुई है. मारपीट में घायल लोगों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मारपीट के घटना में एक पक्ष के खुशहाल टोला निवासी संजय मोदी की पत्नी अनिता देवी एवं दिनेश मोदी की पुत्री सोनी कुमारी तो वही दूसरे पक्ष से विजय मोदी की पत्नी रेणु देवी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है. आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

चोरों ने की बाइक चोरी, सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद

लखीसराय. स्थानीय थाना क्षेत्र के मननपुर बाजार से बीती रात अज्ञात चारों ने एक बाइक चुरा ली. जानकारी के मुताबिक बाजार निवासी अशोक ठठेरा अपनी स्पेलेंडर बाइक को घर पर लगा रखा था कि दो तीन की संख्या में चोर रात के अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया. चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद है. पीड़ित परिवार द्वारा चानन थाना में आवेदन दे कर गाड़ी बरामदी का गुहार लगायी है. चानन थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर रही है. बताते चलें कि इससे पूर्व भी राजेश वर्मा का भी बाइक चुरा ली गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >